South Asia 24×7 का मतलब पक्की खबर, देश और जहान की ताजातरीन खबरें,पत्रकारिता की नई आधारशिला, निष्पक्षता और पारदर्शिता अब, South Asia 24×7 पर खबर ग्राउंड जीरो से, मंझे हुए संवाददाताओं के साथ,हर जन मुद्दे पर, सीधा सवाल सरकार से ,सिर्फ South Asia 24 ×7 पर,पत्रकारिता की मजबूती के लिए जुड़िए हमारे साथ, South Asia 24×7 के यूट्यूब चैनल,फेसबुक और ट्विटर पर क्योंकि हम करते है बात मुद्दे की

South Asia24x7

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,South Asia24x7

Big news मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल का 3 साल पूरा, भाजपा ने बताया बेमिसाल

1 min read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल का 3 साल पूरा, भाजपा ने बताया बेमिसाल

ब्यूरो रिपोर्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सीएम के  तौर पर आज 3 साल का कार्यकाल पूरा हो गया है जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों के नाम एक पोस्ट को सोशल मीडिया में पोस्ट किया है।

जिसमें उन्होंने प्रदेश में उनकी सरकार द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों का भी उल्लेख किया है खासतौर से प्रदेश में कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा ,समान नागरिक संहिता के साथ धर्मांतरण कानून और अवैध तरीके से बने धार्मिक स्थलों के ध्वस्तीकरण के कानून का भी जिक्र किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है 3 साल में उन्होंने प्रदेश की उन्नति के लिए अनेक कार्य किए हैं जिससे उत्तराखंड राज्य कोई एक नई पहचान मिली है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल को बेमिसाल बताया है।

 

सीएम धामी का सोशल मीडिया पोस्ट

आप सभी के स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद से मुख्यसेवक के रूप में आज 3 वर्ष पूर्ण हुए हैं। जन-जन की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप इन वर्षों में देवभूमि उत्तराखण्ड के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर समर्पित होकर कार्य किया है और आगे भी इसी प्रकार प्रदेशवासियों के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास के लिए कार्य करता रहूंगा।

एक ओर जहां तुष्टिकरण, लैंड जिहाद और जबरन धर्मान्तरण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर तथा राज्य में समान नागरिक संहिता लागू कर देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने की दिशा में आगे बढ़े हैं वही दूसरी ओर भ्रष्टाचार, नकल माफिया और दंगाइयों पर नकेल कसकर प्रदेशवासियों के भविष्य को भी सुरक्षित किया है।

 प्रधानमंत्री  @narendramodi के कुशल नेतृत्व में आज उत्तराखण्ड विकास और प्रगति के नए सोपान गढ़ रहा है। सुशासन के मार्ग पर चलते हुए उन्नति और समृद्धि की यह धारा निरंतर बहती रहे इसके लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रहा हूं।

 

आइए हम सभी मिलकर सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में सहभागी बनें। एक बार पुनः आप सभी का कोटि-कोटि आभार 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!